मुखिया द्वारा सात निश्चय योजना में राशि ट्रांसफर नहीं किये जाने से कार्य बाधित

चांद ।। मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना मुखिया के मनमानी से दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत पाढी में वार्ड संख्या 3 एवं 4 में मुखिया द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में सात निश्चय योजना की राशि टा्संफर नहीं किये जाने से कार्य बाधित है।एवं ग्रामीण गन्दे पानी एवं कीचड़ में जाने को मजबूर है। वार्ड सदस्य उत्तमा देवी एवं विन्दु प्रसाद गोंड ने मुखिया पर आरोप लगाया कि मुखिया  जानबूझकर राशि खाते में नहीं डाल रहे हैं।वार्ड सदस्यों ने कहा कि मुखिया के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति में  राशि नहीं टा्संफर नहीं किये जाने से  मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्की करण निश्चय योजना का कार्य शुरू नहीं हो सका है। वार्ड सदस्य ने बीडीओ से लिखित शिकायत कर हस्तक्षेप करने की मांग की है। बीडीओ को लिखे आवेदन में मुखिया पर जानबूझकर राशि नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया है। वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर बेइज्जती करने एवं परेशान करने का आरोप बीडीओ के लिखित शिकायत की है। शिकायत पर जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पाढी वार्ड संख्या 3 एवं 4 योजना संख्या एक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 11/09/20 को मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्की करण योजना शुरू करने का आदेश दिया। वार्ड संख्या 3 में 6 लाख 15 हजार 600 रूपये एवं वार्ड संख्या 4 में 11 लाख 19 हजार आठ सौ रूपये प्राकलन बनाया गया है। योजना को पुरा करने के लिए लिए दोनों योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। राशि का भी आवन्टन भी कर दिया गया है। योजना शुरू नहीं हो रही है। वार्ड सदस्यों का कहना है कि मुखिया जानबूझकर राशि खाते में टा्ंसफर नहीं कर रहे हैं। वार्ड सदस्यों ने कहा मुखिया से राशि का इन्तजार करते करते 17 दिन हो गया है। इस संबंध में बीडीओ रवि रन्जन ने कहा कि वार्ड सदस्यों के आवेदन पर नियमानुसार कारवाई की जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट