थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ सिमा क्षेत्र पर लगे चेकपोस्ट का लिया जायजा, एवं पदस्थापित पुलिस कर्मियों को दिया निर्देश

 नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट

नुआंव, कैमूर ।। थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने नुआंव थाना क्षेत्र के सभी बॉर्डर पर चुनाव को लेकर लगाए गए बैरियर का पुलिस बल के साथ जायजा लिया। बता दे की थाना क्षेत्र की अधिकांश सीमा उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है। जिसके चलते प्रशासन को सख्ती से निगरानी करनी पड़ रही है।नुआंव प्रखंड के 7 मतदान केंद्र जो उत्तर प्रदेश की सीमा से  सटे हुए हैं। इनमें तियारा ,अखिनी, कारीराम जैतपुरा,छाता बराढ़ी पजराव इत्यादि मतदान केंद्र शामिल हैं।वही कर्मनाशा नदी पर बनी अखिनी पुल पर लगे  चेक पोस्ट व कारीराम चेकपोस्ट विधानसभा  चुनाव को ले अतिसंवेदान शील माना जा रहा है। क्योंकि यह दोनों चेक पोस्ट से उत्तर प्रदेश से लोग बिहार में प्रवेश करते है। शराब के कई कारोबारी इसी सीमा क्षेत्र से होकर बिहार में प्रवेश करते हैं इसीलिए इस दोनों चेक पोस्ट पर प्रशासन की कड़ी नजर पहले से ही रहती है। वहीं  पजराव पुल पर लगे भी  बैरियर यूपी के साथ साथ बक्सर जिले की सीमा से लगी  है।जायजा लेने के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी चेक पोस्ट पुलिस की सख्त निगरानी में है।पदस्थापित एवं पेट्रोलिंग में लगे कर्मियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट