
चांद में नहीं आया बड़ा नेता नहीं उतरपाया उडन खटोला।
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Oct 21, 2020
- 234 views
संवाद सुत्र चांद विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण की मतदान की तारीख नजदीक आने से प्रचार अंतिम चरण में पंहुच गया है। प्रखण्ड में चुनाव प्रचार में अभी तक किसी राष्ट्रीय या बडे़ नेता का आगमन नहीं हुआ है। लोगों को अभी तक उडन खटोला देखने का इंतजार है। हालांकि प्रखण्ड प्रशासन ने प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित संत तुलसीदास खेल मैदान जन सभा के लिए चिन्हित किया है। उत्तर प्रदेश की सीमा सटे होने के चलते चुनाव प्रचार में देश के दिग्गज नेताओं का आगमन चांद मैदान पर हुआ है। स्व अटल बिहारी वाजपेयी बहन मायावती स्व काशीराम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदि बडे नेता अपने उम्मीदवार के पक्ष में रैली कर चुके हैं। चुनाव प्रचार के कुछ दिन ही शेष बचे हैं चांद मैदान प्रचार के लिए बडे़ नेताओं का इंतजार कर रहा है। लोगों को उम्मीद है चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में शायद नेताओं का कार्यक्रम लग जाये। बच्चों को उडन खटोला देखने का मौका मिल जाय। इस संबंध सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रवि रन्जन ने कहा कि प्राप्त सूचना के अनुसार अभी प्रखण्ड मुख्यालय के मैदान में किसी राष्ट्रीय नेता का कार्यक्रम तय नहीं है।
रिपोर्टर