सरकार बनी तो दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे राजद नेता तेजस्वी यादव

दुर्गावती से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


दुर्गावती ( कैमूर ) ।। जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र  के दुर्गावती इंटर कॉलेज बिछिया में तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया । कार्यकर्ताओं से  खचाखच भरे हुए मैदान मे जैसे ही तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर पहुंचा  कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के  नारे लगाने लगे। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने   सुधाकर सिंह को वोट देने का अपील किया। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दातुन के चक्कर में पेड़ को मत उखाड़  देना। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद दस लाख  बेरोजगारों के रोजगार देंगे एवं किसानों के ऋण को माफ करेंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हो कहा कि  15 वर्ष के शासन के बाद भी नीतीश कुमार विकास की बात करते हैं। 15 वर्ष के समय मे जो  विकास नहीं कर पाया कभी भी विकास नहीं करेगा । नीतीश कुमार के शासनकाल में घूसखोरी और भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। आने वाली 9 तारीख को लालू यादव जेल से छूट जाएंगे उसी दिन मेरा जन्मदिन भी है।  10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि रामगढ़ विधानसभा से सुधाकर सिंह नहीं तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं वोट को किसी भी सूरत में बटना नहीं चाहिए। अंत में उन्होंने सुधाकर सिंह को विजय माला डालकर अपनी वाणी को विराम दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि मैं वोट मांगने नहीं तेजस्वी यादव को आप लोगों को समर्पित करने आया हूँ ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट