भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए आये एमएलसी

चांद ।। चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का आना जाना बढ़ गया है। भाजपा के एमएलसी चुनाव प्रचार के लिए चांद का दौरा किया। प्रचार के दौरान एमएलसी ने देश के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। दोपहर चांद बाजार में  स्थानीय क्षेत्र विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह एवं स्नातक क्षेत्र एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने चांद बाजार में लोग से मिलकर भाजपा प्रत्याशी ब्रिज किशोर बिंद को जिताने की अपील किया। एमएलसी के आगमन की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग बाजार पंहुचकर प्रिय नेताओं का स्वागत किया। उपस्थित लोगों से एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सरकार चला रही है। भाजपा सरकार ने देश हित में कई कानून बनाये एवं कई कानून को खत्म किया गया। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों एवं मजदूरों के हित के लिए बील लेकर आई। एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने कहा ब्रिज किशोर बिंद को जिताकर भाजपा के हाथ मजबूत करें। उपस्थित लोगों में मनी सिंह सतीश सिंह श्याम बहादुर सिंह संतोष कुमार सिंह नचकु सिंह राधे श्याम सिंह मुखिया सत्येंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थे। चांद में जन सम्पर्क कर भगवान पुर ब्लॉक चले गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट