
उत्साहपूर्ण रहा क्षेत्र में मतदान बृद्ध एवं विकलांग ने भी चुनाव में लिया बढ़ चढ़ कर भाग
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Oct 28, 2020
- 335 views
सिमुलतला ।। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव काफी रोचक नजर रहा है। मतदान के प्रति सिमुलतला क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया। सुबह 06 :30 चुनाव आरम्भ होने के पूर्व ही महिलाएं मतदान केन्द्र पहुंचने लगा था।लगभग 07:00 बजे से क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर लगी लम्बी कतार देखा गया,जो दोपहर ढाई बजे तक कम नही हुआ। ग़ौरतलब तो यह कि साठ वर्ष से ऊपर मतदाताओं में भी मतदान के प्रति एक नई उमंग दिखी। खुरंडा पंचायत के वनगांवा गांव निवासी 73 वर्षीय दिव्यांग तितिया देवी बैशाखियों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंची। वहीं कनौदी पंचायत के पन्ना गांव निवासी 75 वर्षीय टुकनी देवी को उनके पोते एवं पुत्र द्वारा कन्धों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया।तो कई असहाय व बृद्ध मतदाता ओटो एवं बाइक के सहारे मतदान केन्द्र तक पहुंचे।
रिपोर्टर