
पराली नहीं जलाने को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी ने किया बैठक
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 25, 2020
- 431 views
कैमूर जिला सवांददाता रामजी गुप्ता की रिपोर्ट
रामगढ़(कैमूर)।।जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में पराली नहीं जलाए जाने को लेकर एक बैठक आहूत की गई थी। बैठक अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार के द्वारा गई।बैठक में मुख्य रूप से खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी जितेंद्र सिंह द्वारा उक्त विषय पर किसानों को जानकारी दी। साथ ही कहा कि पराली जलाने से न सिर्फ जमीन की उर्वरा शक्ति घट रही है बल्कि पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। पराली जलाने पर रोक लगाई गई हैं। इस समय धान की कटाई का कार्य चल रहा है। बड़े किसान धान की कटाई मशीन से कराते हैं। कटाई के बाद जो अवशेष बचता है, उसे किसान जमा करने के बजाय खेत में ही जला देते हैं। ऐसा करने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही भूमि में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। किसान के मित्र कहे जाने वाले केचुएं भी जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसके बावजूद आसपास मौजूद पौधों को भी क्षति पहुंचती है। मौके पर कृषि समन्वयक ,जयप्रकाश सिंह अरविंद राय,शैलेंद्र कनौजिया के अलावा किसान सलाहकार राम बिहारी सिंह विजय गिरी ब्रिज बिहारी सिंह,अरुण कुमार, तथा किसानों में बलिराम सिंह लक्षनदेव चौधरी रामबचन राम एवं प्रतिनधियों में कन्हैया गुप्ता,फिरोज,नारद बिन्द, रामनिवास राम, सहित लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर