किसानों को मिलेगा उत्तम क्वालिटी का वीज

चांद ।। प्रखण्ड में किसानों को उत्तम क्वालिटी का वीज मिलने में कोई समस्या नहीं आने वाली है। अस्तरा हाइब्रिड सीड्स प्रा लिमिटेड के प्रागंण में किसान प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए कृषि बैज्ञानिकों ने  ये बातें कही। किसानों को वीज महत्व के लिए बिहार स्टेट सीड्स सर्टिफिकेट एजेंसी पटना के द्वारा एकदिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अस्तरा हाइब्रिड सीड्स प्रा लिमिटेड में किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अमित कुमार सिंह नीरज कुमार कृषि बैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र  अधौरा अजब सिंह राष्ट्रीय बीज निगम एवं मनोज सिंह मीलर  ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन समारोह में विभिन्न गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों को खेती करने एवं अधिक पैदावार के लिए वीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कृषि बैज्ञानिक अमित कुमार सिंह ने कहा किसान उत्तम क्वालिटी का ही खेतों में डालें। उन्होंने ने कहा की प्रखण्ड में किसानों को किसी प्रकार के वीज की समस्या नहीं होने वाली है। कृषि बैज्ञानिक ने बताया कि खेती से आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को बराबर फाउंडेशन या प्रमाणित वीज का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। किसान प्रशिक्षण शिविर को कृषि बैज्ञानिक नीरज कुमार राष्ट्रीय बीज निगम के अजब सिंह मनोज सिंह सोनाव ने भी जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण शिविर में अस्तरा हाइब्रिड सीड्स प्रा लिमिटेड के डायरेक्टर योगेश्वर तिवारी ने कहा हमारा प्रयास है चांद के किसानों को उच्च गुणवत्ता के वीज मिले। उन्होंने ने कहा किसानों को उच्च गुणवत्ता एवं कई क्वालिटी के वीज उपलब्ध है। योगेश्वर तिवारी ने कहा किसानों को वीज के लिए अब हैरान परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रशिक्षण शिविर में विकास कुमार पाण्डेय बैरिस्टर सिंह पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय संतोष सिंह गुडु सिंह आदि किसानों ने भाग लिया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट