चकाई में जल्द होगा विश्व सनातन वैदिक संघ की इकाई गठन


रविवार को चकाई प्रखंड के फाल्गुनी प्रसाद यादव काॅलेज के समीप एक निजी भवन में विश्व सनातन वैदिक संघ की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रितेश सिंह देवघर से चकाई पहुँचे। इस मौके पर अमरनाथ तिवारी, संतोष पासवान, राजकुमार झा, प्रताप सिन्हा ने वैदिक संघ का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। विश्व सनातन वैदिक संघ के संस्थापक सदस्य नवीन पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही वैदिक संघ का चकाई में इकाई गठन करके  संघ का ग्राम स्तर तक विस्तार किया जाऐगा। वैदिक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमर नाथ पाण्डेय ने कहा जी संघ का विस्तार के लिए इसी प्रकार हरेक सप्ताह बैठक किया जाऐगा और जल्द ही चकाई सहित पूरे जिले में संघ का विस्तार किया जाएगा। बैठक में रितेश सिंह, अमरनाथ पाण्डेय, अमरनाथ तिवारी, संतोष पासवान, राजकुमार झा, प्रताप सिन्हा, नवीन पाण्डेय इत्यादि मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट