आग लगने से दो एकड़ धान की फसल जलकर राख
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 19, 2020
- 274 views
संवाद सुत्र चांद ।। प्रखण्ड के दुलही गाँव में दोपहर आग लगने से दो एकड़ धान की फसल जलकर राख हो गई। खबर मिलने पर पंहुचा दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद ने तीन हजार रुपये देकर किसान की आर्थिक मदद की।दुलही गाँव के घुरहु यादव पिता गिरजा यादव दो एकड़ धान की फसल कटाई कर खलिहान में रख हुए थे। अचानक आग लगने से पुरी फसल जलकर राख हो गई। गाँव वाले आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर पंहुचा दमकल ने आग पर काबू पाता तबतक फसल जलकर राख हो गई। मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद ने तीन हजार की आर्थिक मदद देने के बाद गरीब किसान को सरकार से मदद करने की मांग की है।


रिपोर्टर