किसानों की मांग पर पैक्स क्रय केन्द्र की बीडीओ ने की जांच


 दुलही पैक्स से मांगा स्पष्टीकरण 


संवाद सुत्र चांद      धान खरीद के लिए लगातार किसानों के दबाव के बीच धान की खरीदारी की रफ़्तार में तेजी लाने के लिए बीडीओ ने दुलही पैक्स एवं पाढी पैक्स के क्रय केन्द्र की जांच की।जांच में धान खरीद में पैक्स की शिथिलता उजागर हो गई। दुलही पैक्स क्रय केन्द्र बंद पाया गया। पाढी पैक्स पर खरीदी हो रही थी। जानकारी देते हुए बीडीओ रवि रंजन ने कहा कि किसानों के लगातार मांग की जा रही थी की पैक्सों के द्वारा धान समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी की जा रही है। बीडीओ ने कहा पैक्स क्रय केन्द्र जांच किया गया। उन्होंने ने कहा कि जांच क्रम में दुलही पैक्स गोदाम बंद पाया गया। उन्होंने ने कहा पाढी पैक्स गोदाम में धान खरीद हो रही थी। गोदाम क्रय केन्द्र बंद पाये जाने पर अध्यक्ष से स्पष्टीकरण पुछा गया है। बीडीओ ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं पाये जाने पर अध्यक्ष पर कारवाई की जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट