
राम मंदिर निर्माण को लेकर गांव गांव तक अभियान चलाएगा संघ
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jan 02, 2021
- 274 views
जिला सवांददाता रामजी गुप्ता की रिपोर्ट
कैमूर(भभुआ)।रामगढ़ शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में राम सेवकों की एक बैठक हुई। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला अभियान प्रमुख रामबचन शास्त्री जी एवं जिला अभियान प्रमुख ओमप्रकाश सिंह के उपस्थिति में प्रखंड अभियान टोली का गठन किया गया।जिसमे राम बचन सिंह को खंड अभियान प्रमुख रविकांत तिवारी एवं मनोज सिंह को प्रखंड अभियान प्रमुख विनायक चौबे हिसाब किताब प्रमुख रामचंद्र प्रसाद हिसाब किताब प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।सभी राम सेवकों ने मिलकर निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में संग्रह टोली का निर्माण कर प्रत्येक परिवार का आर्थिक समर्पण कराया जाएगा इसके लिए 10 रु0 का कूपन 100 रु0 कूपन एवं 1000 रु0 का कूपन तथा 2000 से अधिक देने वाले को रसीद के माध्यम से आर्थिक समर्पण होगा तथा 20,000 से ज्यादा नगद राशि नहीं लिया जाएगा 20,000 रुपया से ज्यादा देने वाले दान दाता चेक या ऑनलाइन या ड्राफ् के माध्यम से दे सकते हैं यह अभियान मकर सक्रांति 15 जनवरी से माघ पूर्णिमा रविदास जयंती 27 फरवरी तक प्रखंड क्षेत्र में चलेगा।
रिपोर्टर