
पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने पार्टी कार्यलय में कार्यकर्ताओ संग बैठक कर भरा जोश
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jan 09, 2021
- 236 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
नुआंव, कैमूर ।। बाजार के मुख्य मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उनमें जोश भरा।उन्होंने कहा की चुनाव में हार जीत लोकतंत्र का हिस्सा है।इससे निराश नही होना चाहिए।सरकार आप लोगो की है।इसलिए पहले जैसी ही दिलचस्पी लेते हुए अधिकारियों से मिल लोगो के समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करे। संचालन नमोनारायण चतुर्वेदी एवं अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्री राम राय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से किसानों के धान खरीद की समस्या प्रमुखता से छाई रही। कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक को बताया कि किसानों की धान क्रय करने में पैक्स आना कानी कर रही है।जो लोग धान दिए है उनका भुगतान में जान बूझकर बिलंब किया जा रहा है। जबकि नियम के तहत धान उठने के 48 घंटे के अंदर राशि का भुगतान किसान के खाते में पैक्स द्वारा किया जाना है। उन्होंने मोके से ही संबंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन पैक्स से कराने को कहा।ताकि सरकार की मंशा को धरातल पर उतारा जा सके।
रिपोर्टर