उड़ीसा से निकला किसानों का जत्था पहुंचा कैमूर,किसानों ने किया जोरदार स्वागत

बिहार ब्यूरों चीफ रामजी गुप्ता की रिपोर्ट

कैमूर(भभुआ) ।। उड़ीसा से दिल्ली के लिए निकले किसानों का जत्था किसान चेतना यात्रा के बैनर तले 500 से अधिक किसान कैमूर के मोहनिया पंहुंचे उन किसानों में महिला किसान भी थी जहां उनका राजद के नेतृत्व कर रहे राजद विधायक सुधाकर सिंह ने जत्थे में शामिल किसानों को रात्रि में रहने और खाने-पीने का व्यवस्था किया गया था।वही राजद के विधायक और कार्यकर्ताओं द्वारा उन सभी का जोरदार स्वागत किया गया। इन सभी किसानों को दिल्ली में तीन कृषि कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर जाना है। यह सभी किसान उड़ीसा से 15 जनवरी को चले थे जिन्हें 21 जनवरी तक दिल्ली बॉर्डर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

जन चेतना यात्रा में शामिल उड़ीसा के किसानों ने बताया 500 से अधिक की संख्या में पुरुष और महिला किसान यहां पर पहुंचे हुए हैं। हम सभी को दिल्ली बॉर्डर पर जाना है ।जहां कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है। हम लोगों को अगर बीच में सरकार बॉर्डर पर ही रोकती है तो हम लोग वहीं सड़क पर धरना प्रदर्शन अपना चालू करेंगे। वही रामगढ़ के राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा यह यात्रा किसानों के भीतर चेतना फैलाते हुए आगे बढ़ रही है इसी क्रम में हम लोग कैमूर में इस जत्था को स्वागत किया है और एक साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हम लोग इनके साथ बनारस तक साथ मे यात्रा करेंगे।मौके पर राजद विधायक मोहानिया संगीता कुमार,ओम हरि तिवारी,पप्पू सिंह,सहित राजद के विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट