
बीएसपी प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष का नुआंव में कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jan 23, 2021
- 238 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
नुआंव, कैमूर ।। बीएसपी के प्रदेश प्रभारी डा0 लालजी मेधांकर व प्रदेश अध्यक्ष कुनाल किशोर विवेक का नुआंव में बीएसपी के युवा नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नुआंव में गर्मजोशी से स्वागत किया।पटना से नुआंव के रास्ते भभुआ जाने के क्रम में मुख्य मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर खुशी के अतिरेक में नारेबाजी की।द्वय नेताओ ने मुख्य मार्ग स्थित जगदेव प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओ से कहा कि पार्टी के रीढ़ कार्यकर्ता होते है।उनके मानसम्मान के लिए हम लोग हर कुर्वानी देने को तैयार है।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बब्बन राम शाहजहाँ खाँ चंदन यादव हनीफ खाँ सुरेंद्र राम सतेंद्र यादव हंसराज भारती राजेश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर