छेड़खानी पर फूटा आक्रोश, आरोपित के घर लगाई आग

वाराणसी:  कंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात 9 बजे शौच करने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़खानी कर दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मुख्य आरोपित बीडीसी के गैराज पर पहुंचकर तोड़फोड़ व आगजनी कर दिये। इस दौरान दो चार पहिया वाहन, घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के आक्रोश देख भाग खड़ी हुई। वही पर्याप्त पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचकर आग पर काबू पाये। पीड़ित परिवार के तहरीर पर पुलिस एक नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है।  

कंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी शौच करने सिवान में गई थी। इस दौरान गांव के बीडीसी महेन्द्र यादव सहित चार युवक छेड़खानी कर दिये। इस दौरान शोर मचाते हुए घर पहुंची। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मुख्य आरोपित के गैराज पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दिये। वही आक्रोशित ग्रामीण बेलोरो व मेक्स वाहन सहित घरेलू सामान में आग लगा दी। आरोपित के परिजन पुलिस को सूचना दिये। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस को देख ग्रामीण विरोध करने लगे। आक्रोश देख पुलिस भाग खड़ी हुई। वही पर्याप्त पुलिस व फायर बिग्रेड के जवान पहुंचकर आग पर काबू पाये। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि एक नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट