दिल दहलाने वाली घटना : धनसार में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
- Lalu Yadav, Reporter Bihar
- Jun 14, 2021
- 438 views
झारखंड धनबाद ।। जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला वारदात देखने को मिला। यहाँ एक कमरे में चार लोगों की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई मिली। मौके से पुलिस ने 10-10 इंच का दो खंजर भी बरामद किया है। जिसमे से एक खून से सना है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी रोड इलाका के एक कमरे से सोमवार की अहले सुबह लोगों ने खून रिसता देखा। भारी मात्रा में खून कमरे के दरवाजे के नीचे से घर के बाहर बह रहा था। जिसे देख लोग भौचक्का रह गए। तत्काल लोगों ने घर के खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो लोग सन्न रह गए। घर के अंदर चार लोगों की लाश पड़ी थी। मौके पर मौजूद पड़ोसी सुधीर महाराज और धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अजय नारायण लाल ने तुरंत इसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा डरा देखने वाला था। घर के पलंग पर गृह स्वामी वीरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव (45) का शव पड़ा था, जबकि पलंग से कुछ दूर फर्श पर उनकी पत्नी मीना देवी (35), पुत्र रोहित यादव (14) और सौतेले पुत्र राहुल (22) गिरा मिला। पुलिस को वहाँ से दो धारदार हथियार भी मिला। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक मुन्ना यादव किसी साहू मिक्चर कारखाने में काम किया करता था। उसने मृतका मीना देवी से दूसरी शादी की थी। वहीं उनका सौतेला पुत्र राहुल कही बाहर रह रहा था। वह एक महीने पूर्व ही घर लौटा था। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी आज सुबह ही मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने शक जाहिर करते हुए कहा कि उनके सौतेले पुत्र राहुल ने ही घटना को अंजाम दिया होगा और बाद में खुद अपना गला रेत कर खुदकुशी कर ली होगी। उन्होंने बताया कि राहुल के घर आने के बाद से ही घर में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। रोज किसी विवादको लेकर सभी आपस मे लड़ा करते थे। वहीं घटना की सूचना पर सिटी एसपी आर रामकुमार और धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद घटना की जानकारी देते हुए धनसार थाना प्रभारी ने बताया कि घटना देर रात की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था। वहीं कमरे के अंदर चार लाश पड़े थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुसंधान से प्रतीत हो रहा है कि गृह स्वामी मुन्ना यादव के सौतेले पुत्र राहुल यादव ने ही घटना को अंजाम दिया है। उसके शव के ठीक बगल से दो खंजर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की ठीक-ठीक जानकारी मामले की जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।
रिपोर्टर