अपने ही दामाद पर जिस गुमशुदा बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था वही बेटी 8 माह बाद मिली अपने प्रेमी संग

बिहार
रविशंकर मिश्रा


 बिहार के दानापुर (सुल्तानपुर) से एक अनोखा मामला सामने आया है जंहा दहेज के लिए 8 महीने से गायब बेटी की हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लड़की के परिवार वालों ने उसकी ससुराल वालों पर लगाया था। लेकिन शुक्रवार को पुलिस ने उस लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि सनी कुमार, जो दानापुर सुल्तानपुर का रहने वाला है। उसकी शादी 10 जुलाई 2018 को हुई थी। शादी के 2 वर्ष बाद 3 अक्टूबर 2020 को उसकी पत्नी अपने ससुराल से भाग गई। उसके लापता होने के बाद सनी की सास ने दानापुर थाने में अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब करने का मामला दर्ज कराया था।

जानकारी के मुताबिक, मां ने इस मामले में सनी कुमार, उसके पिता सरवन महतो, मां गुड़िया देवी, भाई मनी कुमार और बहन अंकिता पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो अगल-बगल से पता चला कि ससुराल वालों ने लड़की की हत्या नहीं की है, बल्कि वह खुद भाग गई है।

गुरुवार देर रात दानापुर पुलिस को सूचना मिली कि जिस लड़की की हत्या का आरोप उसकी मां ने 8 महीने पहले लगाया था, वह बंका घाट में किसी दूसरे युवक के साथ रह रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रात में छापेमारी की और उसे बंका घाट से बरामद कर लिया।

इस मामले में पति सनी कुमार ने बताया कि पत्नी घर से सोने के जेवरात और 20 हजार नकद लेकर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी। उसकी मां ने मुझ पर और हमारे घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट