पार्षद को समय नही है आखिर जनता की समस्याओं को कौन सुनेगा

राम प्रवेश शर्मा की रिपोर्ट  

वाराणसी । लोगो द्वारा ढक्कन लगाने को कहने पर पार्षद ने कहा मै कुछ नही कर सकता चुनाव जितने के बाद एक बार भी अपने क्षेत्रीय लोगों से उनकी समस्या सुनने क्षेत्र में  नही आए "पार्षद जय सोनकर" वाराणसी पांडेयपुर नईबस्ती (भट्ठा) वार्ड नंबर 7 की एक गली में  आज लगभग 10 दिनो से नाला खुला हुआ है।तो वही दुसरी ओर दर्जियाना (नईबस्ती) मे भी लगभग महिनों से बडा नाला खुला हुआ है।जिसके कारण कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। जब की यह एक आम गली है, आम रास्ता है। तो वही  एक बड़ा नाला भी  खुला हुआ है, जो किसी भी वक्त बडी घटना को अंजाम दे सकता है। इसी गली में यहां के बच्चे सुबह शाम खेलते रहते हैं जब खुले नाले मे जा गिरा था छोटा बच्चा "जानकर भी अनजान बनें पार्षद जय सोनकर तो वही मिली जानकारी के मुताबिक बता दें की अभी 2-3 दिन पहले नईबस्ती (भट्ठा) के इस खुले  नाले मे एक बच्चा खेलते खेलते गिर गया था। हालांकि उसे गहरी चोट नहीं आई थी। तब किसी तरह क्षेत्रीय लोगों ने टुटे पत्थर से ही नाले को ढक दिया था। जो अब नाले के  अंदर धंस चुका है। और यहा से दिन भर में लगभग पचासों दो पहिया  वाहनों व ठेले - कुल्चे वालों का आना जाना लगा रहता है।लेकिन खुले नाले के कारण उन्हे भी काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है।तो इसी रास्ते से छोटे- छोटे बच्चे अपने  स्कुल भी जाते है।और यह खुला नाला  स्कुलि बच्चो के लिए परेशानी का सबब बन चुका है।लेकिन यहा के पार्षद जय सोनकर को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है। पार्षद को है , किसी बड़ी घटना का इंतजार इस बात की जानकारी यहां के पार्षद जय सोनकर को भी है। लेकिन वह किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहे हैं।जब क्षेत्रीय लोगों ने उन्हे नाले पर पत्थर लगवा कर नाले को ढकने की बात कही तो पार्षद जय सोनकर का साफ कहना था की अब बरसात के बाद ही कुछ हो पाएगा। और अगर ज्यादा जल्दी है, तो अपने से ही पत्थर लगवालो मै कुछ नही कर सकता हुं। वार्ड नम्बर 7 नबस्ती(भट्ठा) , दर्जियाना (नईबस्ती) के पार्षद जय सोनकर हैं ।लेकिन  चुनाव जितने के बाद वह अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनने या किसी समस्या का निवारण करने के लिए कभी क्षेत्र में नही आए है।तो वही लोगों का कहना है, कि कभी उनके पास कभी अपनी समस्याओं को लेकर जाओ तो सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।बाकी काम कुछ नहीं होता है।अब देखने यह है ,कि खुले नाले से जूझ रहे लोगों की समस्या का समाधान कब तक होता है। या फिर कोई बड़ी घटना होने के बाद ही इस नाले को ढका जाएगा ।। देखा जाय तो वार्ड नं0 सात के क्षेत्रय पार्षद जय सोनकर है वहां की क्षेत्रिय समस्या बहोत ही गम्भीर बनी हुई है यहां की जनता जल ,सीवर व गंदगी जैसी समस्याओ से जूझ रही है । क्षेत्रीय लोगो की समस्या का समाधान कौन करेगा प्रसासन से अनुरोध है यदि जल्द इनकी समस्या का समाधान नही किया गया क्षेत्रीय लोगो का कहना है हम सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे ।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट