बाढ़ से फसल की भारी नुकसान बीईओ ने कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को दिया आकलन का निर्देश

चांद (कैमूर) ।। भारी बारिश से आई भंयकर बाढ़ से किसानों के धान की फसल की भारी नुकसान हुई है। बाढ़ से फसल नुकसान की आकलन करने के लिए बीईओ ने कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को आकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। गेंहूनवा नदी में आई भंयकर बाढ़ ने सैकड़ों एकड़ धान की फसल डुब गई है। केकढा नउवा ईंचाव सिरहिरा नीबी अइलाय पतेशर आदि गाँव में नदी की पानी से धान की फसल जलमग्न हुई है। दो दिनों से फसल पानी में डुबने से पुरी तरह बर्बाद होने के कगार पर है। दुर्गावती एवं कर्मनाशा नदी में बाढ़ आने से केशरी बढाडी विउरी नौबाठ लेदरी आदि गाँव में धान की फसल डुबी हुई है। धान की फसल डुबने से किसानों की हालात खराब है। जल जमाव से पाढी ऐकौनी बहुदरा गाँव में सैकड़ों एकड़ धान की फसल नुकसान होने की संभावना है। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने बीडीओ को आवेदन देकर फसल क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। किसान नचकु सिंह अर्जुन सिंह कुशवाहा विदेशी सिंह गुडु सिंह आदि ने मांग की की गंदा नाला में बनाया गया छलका तोडे जाय। किसानों ने कहा कि गंदा नाला में बनाया गया छलका तोडा नहीं जायेगा तो धान की फसल नहीं हो पायेगा। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट