मृतक के पिता को अंचलाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि ने सौंपा चेक



संवाद सुत्र चांद     वृहस्पति वार को आकाशीय विजली से हुई  मृतक के पिता को चार लाख का चेक दिया गया। वृहस्पति वार को सिवाना में गये राजा विंद की आकाशीय विजली से मौत हो गई थी। आकाशीय विजली से हुई मौत पर मृतक के पिता मुन्ना बिंद को अंचलाधिकारी नागेंद्र कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि मुन्ना गिरी ने चार लाख का चेक सौंपा। अंचलाधिकारी नागेंद्र कुमार ने कहा प्राकृतिक दुर्घटना में मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख का चेक दिया जाता है।मौत के 48 घंटे के अंदर परिजनों को चेक देने से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का सहयोग माना जा रहा है। मोबाइल के द्वारा घटना पर दुख प्रगट करते हुए मंत्री जमा खान ने कहा की चार लाख रूपये का चेक से मृतक को वापस तो नहीं लाया जा सकता है। उन्होंने ने कहा चेक से मृतक परिवार के दुख कम किया जा सकता है ताकि परिवार को दुख के घड़ी में सहारा मिले। मंत्री ने दिल्ली से फोन कर मृतक परिवार का हाल चाल जाना। आकाशीय विजली से कुल 6 लोग घायल हुए थे। घायल में छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि शाम को गंदा नाला मर सभी लोग गये हुये थे। इस घटना से गांव में मातम फैला हुआ है। शोक करने के लिए वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष वाल गोविन्द बिंद सुरेन्द्र सिंह अभय कुमार पाण्डेय आदि लोग मृतक के घर आये हुए थे।

खबर में फोटो भेज दिए हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट