
हत्याकांड के फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 01, 2021
- 391 views
अमरपुर ।। थाने में हत्याकांड मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त को केस के अनुसंधान कर्ता सुनील कुमार ने बांका स्थित आजाद चौंक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अमरपुर थाना क्षेत्र के बाछनी गांव निवासी विजय मंडल बताया गया। थानाध्यक्ष मु सफदर अली से मिली जानकारी के अनुसार पुर्व में बाछनी गांव निवासी सीताराम मंडल के पुत्र की हत्या मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने गांव के ही संजय मंडल तथा विजय मंडल को नामजद करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया था। दिये गये आवेदन पर कांड संख्या 137/20 दर्ज करते हुए नामजद संजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में विजय मंडल फरार चल रहा था। गुप्त सुचना मिलने पर केस के अनुसंधान कर्ता सुनील कुमार ने बांका के आजाद चौंक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का अस्पताल से कोरोना जांच कराकर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।
रिपोर्टर