जल जीवन हरियाली के तहत कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को किया गया जागरूक

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरोपुर गांव में जल जीवन हरियाली के तहत कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के बीच फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित किसानों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों के द्वारा भाग लेकर मौसम अनुकूल खेती के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी ली गई। जो किसानों के द्वारा फसल काटने के बाद पराली को जला दिया जाता था। इससे संबंधित किसानों के बीच जागरूक करने का काम किया गया हैं। प्रसार निदेशक कृषि विश्वविद्यालय के वरीया वैज्ञानिक आरके सुहानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एक जल जीवन हरियाली का कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। उसमें मौसम अनुकूल खेती के तहत एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन पर काम किया जा रहा हैं। वैसे किसान जो फसल काटने के बाद पराली को जला देते हैं। जिससे खेतों में फसल को नुकसान करता हैं। वहीं बायोचर द्वारा उसी पराली को जैविक खाद बनाने को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा हैं। बताते चलें कि वरीय वैज्ञानिक प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र औरंगाबाद डॉ नित्यानंद ने बताया कि पराली को जला देना यानि जमीन के साथ अत्याचार करना हैं। हकीकत यह हैं जितना भी हमारी भूमि हैं। उसमें 5 सेंटीमीटर ही गहराई तक कृषि कार्य संपादित कर सकते हैं। धान लगाएं गेहूं लगाएं चना लगाएं मसूर लगाएं जब हम आग लगाते हैं। तो हमारे मिट्टी में जो भी जीवाश्म हैं। जो भी पोषक तत्व हैं। जो मेरा मित्र कीट हैं। मित्र फफूंद है मित्र बैक्टीरिया है वह सब 5 सेंटीमीटर एरिया में ही रह रहा हैं। जो आग लगाने से नष्ट हो जाता हैं। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र अधौरा के डॉ मनीष कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र कैमूर द्वारा बायोचार उत्पादन कार्य भैरोपुर गांव में किया गया। जो बिहार में पहला बायोचार उत्पादन कार्य करने के लिए मिला हुआ हैं। बायोचार इकाई से बायो जैविक खाद बनाना हैं। जिसमें पहली बार तकरीबन 15% ही बन पाया दूसरी बार में तकरीबन 15 क्विंटल यानी पराली को डाला गया। जिसमें 3 क्विंटल बायोचार जैविक खाद बनकर तैयार हुआ हैं। यें बिहार कृषि विश्वविद्यालय और बिहार सरकार ने मिलकर के बायोचार जैविक खाद का 3 रुपए प्रति किलो रेट निर्धारित किया गया हैं। जो किसानों के बीच उपलब्ध कराया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट