
रिंकी सिंह को चेयरमैन तो पूनम देवी को सदस्यों ने चुना उप चेयर मैंन।
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jan 03, 2022
- 737 views
कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के ज़िला परिषद् के नव निर्वाचित सभी 19 सदस्यों को ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह् जिलाधिकारी महोदय द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। साथ ही,सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिलाई गई।
तत्पश्चात,जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों को दी गई। अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रिंकी सिंह एवं विश्वंभर नाथ सिंह उर्फ़ वकील यादव के द्वारा नामांकन किया गया। दोनों ही नामांकन सही पाए गए। तत्पश्चात हुई वोटिंग में श्रीमती रिंकी सिंह को 10 मत एवं श्री विश्वंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव को 08 मत प्राप्त हुए। 1 मत को अविधिमान्य(invalid) घोषित किया गया। इस प्रकार श्रीमती रिंकी सिंह अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित हुई उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो नामांकन हुए जो सही पाए गए। उसके बाद हुई वोटिंग में श्रीमती पूनम देवी को 10 मत एवं श्रीमती स्वेता गुप्ता को 08 मत प्राप्त हुए। 1 मत को अविधि मान्य घोषित किया गया। इस प्रकार श्रीमती पूनम देवी को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र प्रदान कर,पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में प्रेक्षक कुमार मंगलम,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थें।
रिपोर्टर