कैमूर की बेटी के तत्वाधान में हुआ सामाजिक रूप से शक्ति ग्रुप का उद्घाटन

कुदरा से चन्द्रभूषण तिवारी कि रिपोर्ट 

कैमूर ।। जिला कैमूर के कर्मनाशा निवासी सीमा चौधरी द्वारा जागो रे मुहिम के तहत वाराणसी में बृहस्पतिवार को  सिगरा शहीद उध्यान पार्क   में शक्ति ग्रुप का उद्घाटन किया गया। सीमा चौधरी ने कहा काशी बाबा भोलेनाथ की नगरी से मातृ शक्ति उड़ान भरने के लिए तैयार है। यह समाज में फैली कुरीतियां के लिए आवाज मजबूत करेंगी।हाथों में पतंग लिए आसमान को छूने को तैयार है। शक्तियां हैं,हौसला है,हिम्मत है, कुछ कर गुजर जाने का जुनून है। जब जब किसी न किसी रूप में शक्तियां हैं बाधाओं को पार किया है। हर बाधाओ से टकराई है। और अपनी मंजिल तक जा पहुंचीं।  शक्ति महिलाओं का एक समूह है। जिसमें अपने अपने क्षेत्र में संगठनात्मक रुप से कार्य करेंगी। सभी शक्तियां एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज  उठाएंगी।व्यक्ति चाहे महिला हो या पुरुष हर किसी के समस्याओं के लिए हमेशा साथ खड़ी रहेंगी। क्योंकि बात  महिला और पुरुष की नहीं है बात यहां न्याय और अन्याय की है। उक्त अवसर पर महिला शक्ति द्वारा बीना सिंह, मीना मुखर्जी, सीमा चौधरी संगीता शर्मा, हुस्ना जी, प्रीति चंद्रा, आशा सेठ, रश्मि देसाई, तारा यादव आदि लोग सम्मिलित हुई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट