देवघर के रवि वर्मा बने एनएसयूआई के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष

झारखण्ड ।। देवघर में कांग्रेस छात्र संग़ठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी प्रशांत तिवारी जी तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद आमिर हाशमी जी की सहमति के उपरांत देवघर के रवि वर्मा को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।जिसमें एनएसयूआई के प्रदेश नेतृत्व ने रवि वर्मा के एनएसयूआई के प्रति रूचि और सक्रियता को देखते हुए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व में भी रवि वर्मा सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के महासचिव रहे एंव एनएसयूआई को खूब मजबूती प्रदान किया।वही सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष रवि वर्मा ने राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद आमिर हाशमी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यो का एंव अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा और छात्रहित में हमेशा तत्पर रहूँगा एंव कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक छात्रों की हर तरह की समस्याओं का समाधान करूँगा एंव विश्वविद्यालय तथा इसके अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजो के कॉलेज कमिटीयों को मजबूत करूँगा ताकि छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत हो।इसके उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी ने भी रवि वर्मा को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिए एंव वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय जी,उपाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश जी,मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल जी,सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार जी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास जी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य सरोलिया जी,युवा कांग्रेस महासचिव अमित पांडेय जी,युवा उपाध्यक्ष अनुराग आनंद जी,युवा नेता कुमार बाबा जी,युवा महासचिव मिन्हाज मिर्ज़ा जी,युवा ओबीसी उपाध्यक्ष राजा शाहिल जी,स्वास्थ्य विभाग जिलाध्यक्ष डॉ.अनूप कुमार जी,नगर अध्यक्ष रवि केशरी जी,एनएसयूआई ए. एस. कॉलेज अध्यक्ष विशाल दुबे,देवघर कॉलेज अध्यक्ष श्वेत उपाध्याय,छात्र नेता सैफ दानिश,कॉलेज उपाध्यक्ष सौरव राउत,कॉलेज सचिव आदर्श केशरी एंव आदित्य केशरी,सुनील यादव,आदित्य दुबे,मनीष कुमार,सौरव यादव,मनोहर टुडु,समीर केशरी,सोनू कुमार,विशाल कुमार आदि सैंकड़ो लोगों ने बधाई दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट