
चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के उद्घाटन से कैमूर वासी संतुष्ट
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 14, 2022
- 469 views
कुदरा(कैमूर) ।। प्रखंड के डेरवाँ पंचायत वासी डेरवाँ निवासी पूर्व मुखिया सह पूर्व जिला मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू सिंह द्वारा 13.03. 2022 को चिल्ड्रेन हॉस्पिटल सोहनीपट्टी बक्सर के उद्घाटन समारोह से लौटने के उपरांत कहा गया कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के द्वारा यह बहुत ही नेक कार्य किया गया। साथ ही इसके लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि इससे बच्चों के इलाज हेतु प्रदेश में बेहतर सुविधा प्रदान होगा। उनके द्वारा उद्घाटन पल की कुछ तस्वीरें भी मीडिया के समक्ष शेयर किया गया।उक्त अवसर पर बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी डेरवाँ पंचायत के मुखिया शिवम सिंह देरवाँ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गोलू सिंह के साथ उद्घाटन पल में सम्मिलित होने की खुशियां जाहीर किया गया।
रिपोर्टर