
बेगुनाह को हत्या केस में फंसाने का बिरोध किया ग्रामीणों ने
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 14, 2022
- 463 views
कैमुर चांद ।। प्रखंड के मोरवा गांव में शुक्रवार को पांच वर्षीय सोनु कुमार की गला काट कर हत्या मामले में बेगुनाह को फंसाया जाने के विरोध में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से भेंट किया। संतोष सिंह के परिजनों ने कहा संतोष सिंह को ग़लत तरीके फंसाया गया है। परिजनों ने कहा संतोष सिंह बेगुनाह है। परिजनों ने तुरंत संतोष सिंह को छोड़ने की मांग की है। पुलिस ने कानून व्यवस्था को देखते हुए संतोष सिंह एवं रामजी राम को जेल भेज दिया है। मोरवा गांव में शुक्रवार को दलित परिवार के नाबालिग बच्चे की भुसा घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बच्चे के पिता सुरेश राम ने संतोष सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार मानसिक विकलांग रामजी राम ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों को संतोष सिंह एवं रामजी राम को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा इसका निर्णय कोर्ट पर छोड़ा जा रहा है। पुलिस का कहना है बच्चे का हत्या अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में मानसिक विकलांग रामजी राम ने किया है। रामजी राम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन पीड़ित बच्चे के पिता सुरेश राम ने लिखित आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है।
रिपोर्टर