पंचायत वार्ड सदस्य संघ रामगढ़ ने किया संगठन मे बदलाव

रामगढ़ से राजीव कुमार पांडेय  


रामगढ़ ।। गोड़सरा पोखरा सूर्य मंदिर के प्रांगण मे हुए संगठन की बैठक मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संरक्षक, पद मे किया फेर बदल। पूर्व संघ अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता को संगठन को क्षती पहुंचाने, संगठन के कार्यों मे निसक्रियता को देखते हुए उपस्थित सभी वार्डों के सर्व सहमति के आधार पर अध्यक्ष पद मे बदलाव करते हुए मसाढ़ी पंचायत  मेढ़ा के वार्ड विशेष श्रीवास्तव का चयन किया गया। 

उपाध्यक्ष पद का बदलाव का कारण पूर्व के उपाध्यक्ष शारदा देवी के प्रतिनिधि पुत्र मनीष पांडेय का जेल जाने के कारण शारदा देवी का संघ के किसी कार्यक्रम मे भागीदारी का न होना। इस पद मे बदलाव करते हुए सिसौडा पंचायत के वार्ड 2 सदस्या निशा देवी का चयन किया गया। 

संरक्षक पद मे बदलाव का कारण कृष्ण मुरारी गुप्ता का बाहरी व्यक्ति का होना है। इस पद के लिए मुनीलाल बिंद का चयन किया गया है। सचिव, कोषाध्यक्ष के पद मे कोई बदलाव नही किया गया है। 

बैठक का आयोजन संगठन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के अनुरोध पर किया गया था। बैठक मे कम से कम 50 वार्ड सदस्य उपस्थित होंगे। बैठक की अध्यक्षता सुधीर कुमार एवं संचालन कंचन देवी ने की। यह कार्य संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कोई भी सदस्य भविष्य मे मनमानी न कर सके। 

पिछले संघ के धरना प्रदर्शन मे पूर्व अध्यक्ष के सम्मिलित नही रहने एवं इस बार भी बैठक मे अनुपस्थित रहने के कारण गुस्से मे थे वार्ड सदस्य। एक वार्ड सदस्य का कहना था कि हमलोग लगता है कि बिना दुल्हे की बाराती की तरह आंदोलन को सफल बनाये थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट