बिहार सरकार के जल संसाधन सूचना व जनसंपर्क विभाग मंत्री पहुंचे दुर्गावती जलाशय परियोजना

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। रामपुर प्रखंड स्थित दुर्गावती जलाशय परियोजना की समीक्षात्मक बैठक हेतु। शनिवार को बिहार सरकार के जल संसाधन, सूचना व जनसंपर्क विभाग  मंत्री संजय कुमार झा द्वारा कैमूर स्थित प्राचीन मंदिर माँ मुंडेश्वरी दर्शन के बाद सड़क मार्ग के द्वारा काफिले के साथ दोपहर 12:00 बजे दुर्गावती जलाशय परियोजना पहुंचा गया।कैमूर रोहतास की सीमा बने पर दुर्गावती नदी पर बने दुर्गावती जलाशय के रोहतास सीमा के गेट तक कैमूर से पहुंचे। जदयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिसके उपरांत उन्हें समीक्षा बैठक के लिए, रोहतास जिले के वन विभाग के गेस्ट हाउस में पहुँचाया गया। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा दुर्गावती जलाशय परियोजना से सिंचाई व्यवस्था में आने वाली, परेशानियों को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक करने वाले थे। लेकिन वन विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक को लेकर कुछ खास व्यवस्था नहीं किया गया था।मंत्री जी द्वारा एक घंटे से डेढ़ घंटे तक सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं, खेतों तक पानी पहुंचाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। 

मीडिया से बातचीत करते हुए जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारियो से सिंचाई व्यवस्था को लेकर डिटेल में रिव्यू किया गया है। क्या समस्या है सिंचाई को लेकर, समाधान के बारे में भी चर्चा किया गया की संवेदक क्यों देर कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों(किसानो) की सहयोग की भी जरूरत है। कैमूर रोहतास मिलाकर दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली 32 वितरणी का खुदाई होना था। इसमे 6 ड्रॉप हो गया। बाकी 26 में 16 का काम पूरा हो गया है। 6 वितरणी का काम दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। कहीं 72% तो कही 78 % तक काम पूरा हो चुका है। जिला पदाधिकारी से समस्याओं के समाधान को लेकर बातचीत भी किया गया है। ताकि दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली कैनाल से  खेतों तक पानी पहुँचाया जाए। मौके पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खान के साथ ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व प्रशासनिक विभाग के  अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट