राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मे चयन के लिए प्रस्तुतिकरण पेश करेंगे अनिल कुमार सिंह

राजीव कुमार पाण्डेय


रामगढ़ ।। अनिल कुमार का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार2022 के लिए बिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के तरफ से किया गया है। ये नामित छः शिक्षकों मे शीर्ष पर हैं।

हम आपको बता दें कि ये रामगढ़ आदर्श कन्या,2 सेकेंडरी स्कूल रामगढ़, कैमूर के प्रभारी प्रधानाध्यापक  हैं।

छः अगस्त को बिहार राज्य से नामांकित सभी छः शिक्षकों का प्रेजेंटेशन दिया जाना है। जिसका माध्यम गुगल मिट है।राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए सभी राज्यों से शिक्षकों का चयन होता है। नामांकित शिक्षकों को Independent nation jury के समक्ष प्रेजेंटेशन देना होता है।

प्रेजेंटेशन के बाद अंतिम नाम का निर्धारण होता है।

रामगढ़ के साथ साथ कैमूर के शिक्षकों, शिक्षा प्रेमियों को लगने लगा है कि यह पुरस्कार अब मिल कर ही रहेगा। इसीलिए अग्रिम बधाई का शिलशिला प्रारंभ हो गया है। प्रधानाध्यापक अनिल जी का कहना है कि प्रेजेंटेशन देने के लिए पटना जाने की जानकारी मिली है।समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करना और छात्राओं का कैरियर संवारने की दिशा मे शिक्षकों के सहयोग से प्रत्यनशील रहना ही मेरा मकसद है।

बीते वर्ष रामगढ़ के डहरक मध्यविद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री हरिदास शर्मा को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ था।श्री शर्मा को बीते साल 5 सितंबर को यह पुरस्कार मिला था। ऐसे ही कर्मों के कारण कैमूर मे रामगढ़ की पहचान शिक्षा के प्रयोगशाला के रूप मे है।

इसबार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार2022 प्रेजेंटेशन के लिए बिहार से 6 चयनित शिक्षकों का नाम व पता निम्नवत है:-

(1) श्रीअनिल कुमार सिंह(भभुआ)

(2)श्री नसीम अख्तर(सारण)

(3)श्री रवि रौशन कुमार(दरभंगा)

(4)श्रीमती ममता पाण्डेय(पूर्वी चंपारण)

(5)श्री सौरभ सुमन(सुपौल)

(6)श्रीमती निशि कुमारी(पटना)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट