
भारत जोड़ो पदयात्रा ने कैमूर कांग्रेस को दिया संजीवनी,सैकड़ो लोग हुए सम्मिलित
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 13, 2022
- 357 views
राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट
भभुआ।। कांग्रेस के केन्द्रीय शिर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कैमूर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनजागरण अभियान सह भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत भभुआ अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय से सरदार पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए, एकता चौक पर बिहार कांग्रेस नेता अनिल तिवारी एवं युवा कांग्रेस नेता बिहार आशीष पाण्डेय ने महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा को वंहा से रवाना किया ।इसमें सैकड़ों देशभक्त उपस्थित रहे ।
संवाददाता से बातचीत करते हुए आशीष ने कहा की इस जनजगारण के अंतर्गत ग्रामीण जनता से जुड़ना है अपनी नितियों और देश की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराना हैं ।हम देशवासियों को तिरंगे से अपने से कहीं अधिक प्यार हैं ।इसके लिए हमारा पुरा जीवन कुर्बान हैं ।हम महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस को मानने वाले लोग हैं ।देश के मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाते रहेंगे संघर्ष करते रहेंगे ।पदयात्रा मे सम्मिलित लोगों मे मुख्य रुप से सतीश पाण्डेय, आशीष पाण्डेय,रौजा फारुकी,मनजंय शर्मा,शमशेर खान ,संजय सिंह, अरविंद पाण्डेय , अशोक पाण्डेय, विकास शुक्ला,सुनील कुशवाहा,राधेश्याम कुशवाहा,उपेंद्र सिंह , क्यामुद्दीन अली अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
इस पद यात्रा का समापन प्रखंड अध्यक्ष विकास शुक्ला के नेतृत्व में विभूतियों को याद कर मोहनियां के डड़वा में किया गया, जगह जगह पद यात्रियों के लिए नाश्ते पानी की समुचित व्यवस्था रहा ,आगे जनचौपाल भी लगाना हैं, दिल्ली में रैली आयोजित हैं इस कार्यक्रम ने जिला कांग्रेस को संजीवनी देने का काम किया अब तक का ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा।
रिपोर्टर