बड़े धूम धाम हर्षोल्लास के साथ मना जन्माष्टमी पर्व

रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट


रामगढ़ कैमुर ।। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के डरवन गांव में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी राम जानकी मंदिर डरवन मे धूम धाम से जन्माष्टमी मनाया गया। व्रत धारक हरिकीर्तन कर 12बजे के बाद प्रसाद लेकर अपने अपने घर गए।इस श्रृंखला में महिलाएं,लड़कियों की भागीदारी पुरुषों से तनिक भी कम नही दिखी।

कृष्ण जन्म महोत्सव को लेकर राम जानकी मंदिर  को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है। इस मौके पर भगवान को  भोग अर्पित किए जाते हैं जिसमें खीर, हलवे, चूरन।

यह गांव मंदिर देवरहा बाबा की कर्मस्थली रहा है।यहां उनकी मूर्ति भी स्थापित है।इस मंदिर की खासियत यहां दीवारों पर हस्त चित्रकारों द्वारा उकेरा गया भगवन चित्र है।मंदिर के पुजारी शेषदास जी महाराज जो बाल ब्रह्मचारी हैं साथ ही देवरहा बाबा के शिष्य हैं उनके कार्यों से मंदिर को ज्यादा प्रसिद्धि प्राप्त हुई है।

जन्माष्टमी कार्यक्रम  मे मदन उपाध्याय, टुन्ना चौबे, किन्नू उपाध्याय,पप्पू उपाध्याय,महेंद्र तिवारी,पंकज शुक्ला,नित्यानंद पाण्डेय,बिपिन सिंह,अन्य सैकड़ो पुरुषों के साथ साथ महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट