प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव का हुआ आयोजन

रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट


रामगढ़।। प्रखंड रामगढ़ मे उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण मे प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव 2022का आयोजन हुआ ।तरंग मेधा उत्सव  का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत कुमार रामगढ़ , राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित हरिदास शर्मा मध्य विद्यालय डहरक एवम प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया lजिसका संचालन शिक्षक प्रह्लाद सिंह ने किया। प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पेंटिंग प्रतियोगिता एवम सामान्य ज्ञान, क्विज प्रतियोगिता से किया गया ।

प्रखंड के कुल सैंतीस मध्य,उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवम पंद्रह उच्च विद्यालय से क्विज प्रतियोगिता के लिए दो बच्चे और पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए एक बच्चे का चयन किया गया था l जुनियर वर्ग,पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर चयनित सैंतीस बच्चों में से इकतीस बच्चों ने भाग लिया ।

सीनियर वर्ग में कुल पंद्रह उच्च विद्यालय के पंद्रह बच्चे विद्यालय स्तर पर चयनित हुए थे।जिसमें8प्रतिभागियों ने प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

जूनियर वर्ग सामान्य ज्ञान क्वीज में अमृतराज मध्य विद्यालय डहरक व सक्षम उपाध्याय द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय डरवन ने प्राप्त किया ,तृतीय स्थान अमन सिंह  मध्य विद्यालय उपरी व पूर्णिमा उपाध्याय मध्य विद्यालय डरवन ने प्राप्त किया।

पेन्टिंग जूनियर में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय बड़ौरा के काजल कुमारी, द्वितीय स्थान सुप्रिया कुमारी कन्या मध्य विद्यालय रामगढ़ तथा तीसरा स्थान पल्लवी कुमारी महुअर ने प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग क्वीज में अभय कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान गौरव कुमार उच्च विद्यालय रामगढ़ ने प्राप्त किया वही तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरहन के छात्र सुमित कुमार ने प्राप्त किया।

निर्णायक की भूमिका में अभय कुमार सिंह , रवि सिंह, अरबिन्द सिंह रहें।कार्यक्रम में रामेश्वर दुबे , राजेश सिंह मनोज राम, प्रभा पाण्डेय,भोला सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट