प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़ मे शिक्षकों को दी गई दीक्षा ऐप की जानकारी

राजीव कुमार पाण्डेय रामगढ़ 


रामगढ़(कैमूर) ।। रामगढ़ प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड के सभी विद्यालयों के एचएम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंदीपुर के शिक्षक अभय कुमार सिंह ,संजीव कुमार पाठक, राजकिरण, अरविन्द कुमार मांझी,द्वारा दीक्षा ऐप की जानकारी दी गई।यह उन्नमुखीकरण कार्यक्रम दो शिफ्ट मे चला पहले शिफ्ट के अंतर्गत मध्य विद्यालयों के एचएम,प्रभारी एचएम को ग्यारह बजे से एक बजे पूर्वाहन तक जानकारियां दी गई व दूसरे शिफ्ट के अंतर्गत प्रखंड के प्राथमिक विद्यालयों के एचएम,प्रभारी एचएम को एक बजे पूर्वाहन से जानकारियां दी गई।बता दें कि भारत सरकार द्वारा शिक्षक पर्व अंतर्गत विद्या अमृत माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट नवाचारी शिक्षा शास्त्र (गतिविधि आधारित शिक्षण) सम्बन्धित प्रशिक्षण अंतर्गत नव कोर्स करना है।प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में दीक्षा ऐप के माध्यम से माइक्रो इंप्रूवमेंट पढ़े बिहार बढ़े बिहार गतिविधियों का क्रियान्वयन एवं तकनीकी सहयोग हेतु बैठक का आयोजन किया गया सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दीक्षा ऐप के माध्यम से माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत विद्यालयों में गतिविधियां की जानी है ताकि विद्यार्थियों के अधिगम प्रतिफल का आकलन किया जा सके इसके अलावा विद्यालय में पुस्तकालय हेतु विभिन्न प्रकाशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए पुस्तकालय  में उपयोग के बारे में अपडेट करने के संबंध में भी जानकारियां दी गई साथ ही शिक्षकों द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों के वीडियो ,फोटो ,को अपलोड करने की जानकारियां दी गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट