
नहर के बीचोबीच पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Nov 15, 2022
- 652 views
राजीव कुमार पाण्डेय
नुआंव ( कैमूर)।। मंगलवार की अहले सुबह कैमूर जिले मे एक अजीबो गरीब रहस्यमी घटना की जानकारी प्राप्त हुई। नुआंव प्रखंड अंतर्गत रोहियां से दैत्यरा बाबा के बीच मे कन्हुआ जाने वाली मार्ग के समीप गारा चौबे नहर के बीचोबीच पेड़ से फंदे से लटका एक शव को राहगीरों ने देखा।खबर आग की तरह दूर दूर तक फैल गई।वहां देखने और शव को पहचानने वालों का ताता लग गया।घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रशासन व नुआंव थाना प्रशासन दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से अलग कराया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीस वर्षीय दीपक कुमार यादव महरो गांव के राम किशोर सिंह का बड़ा पुत्र बताया जाता है।जो दिल्ली मे रहकर अपना गुजारा करता था।परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक और उसकी पत्नी मे बराबर झगड़ा होने और अलग अलग रहने की बात बताई जा रही है।युवक का शादी 2018 मे चेनारी थाना अंतर्गत मझियाँव गांव मे होने की सूचना मिली है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक शनिवार को दिल्ली से चला था जो रविवार को अपने ससुराल पहुंचा।फिर उसके बाद नहर के पास युवक का फंदे मे लटका शव मिला है।रामगढ़ थाना अध्यक्ष के अनुसार पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है वह खुद आत्महत्या किया है या फिर किसी ने हत्या कर शव को वहां पर लटका दिया है सारे बिंदुओं पर जांच चल रही है।
रिपोर्टर