क्रॉप कटिंग कर धान की उपज का किया गया आकलन

संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। कुदरा प्रखंड अंतर्गत पट्टी गांव में सांख्यिकी विभाग के पदाधिकारी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा, क्रॉप कटिंग कर धान की उपज का किया गया आकलन। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विवेकानंद झा से मिली जानकारी के अनुसार, सांख्यिकी पदाधिकारी अमिताभ कुमार की उपस्थिति में, प्रखंड स्थित पट्टी गांव के किसान देव नारायण तिवारी की  भूमि में लगे नाटी मंसूरी धान की फसल कटवा कर, फसल की उपज का आकलन किया गया। जिसमें कि यह पाया गया कि 10 - 5 मीटर भूमि में 39.350किलो धान पाया गया। उक्त समय कृषि समन्वय अवनीश कुमार सिंह किसान सलाहकार राणा प्रताप सिंह, अजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी के साथ ही किसान देव नारायण तिवारी उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट