
निकाय नगर पंचायत चुनाव हुआ शांतिपूर्ण संपन्न कुल 68. 7% मतदान
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 18, 2022
- 274 views
संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। निकाय नगर पंचायत कुदरा का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न। आपको बताते चलें कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार, रविवार को निकाय नगर पंचायत कुदरा का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी वरुणंजय कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के देखरेख में 15 वार्डों की चुनाव के लिए, नगर पंचायत के वासियों के लिए कुल 22 मतदान केंद्र बनाया गया व 22 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया। सुबह से शाम तक नगर पंचायत वासियों द्वारा, अपने अपने चहेते प्रत्याशियों के लिए मतदान केंद्रों पर, अपना मत प्रदान किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा यह बताया गया कि मतदाताओं द्वारा अपने प्रत्याशियों के पक्ष में कुल 68. 7% मतदान किया गया। मतों की गिनती 20 दिसंबर को किया जाएगा। निकाय नगर पंचायत चुनाव में निर्वाचन पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हर मतदान केंद्रों पर पैनी निगाह रखा गया। तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कुदरा संजय कुमार व थाना अध्यक्ष करमचट संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के द्वारा दल बल के साथ सुरक्षा की कमान सुचारू रूप से चलाया गया। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 20 दिसंबर मंगलवार को होगा।
रिपोर्टर