
भाकपा माले के तृतीय महासचिव काॅमरेड बिनोद मिश्र की 24पुण्यतिथि भलसुमभा पार्टी कार्यालय में संकल्प दिवस के रुप में मनायी गयी
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 19, 2022
- 257 views
जमुई चकाई ।। भाकपा माले के तृतीय महासचिव काॅमरेड बिनोद मिश्र की 24पुण्यतिथि भलसुमभा पार्टी कार्यालय में संकल्प दिवस के रुप में मनायी गयी कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी किसान नेता कालू मरांडी ने किया सर्वप्रथम भाकपा माले चकाई प्रखंड कमिटी के सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पाण्डेय ने काॅमरेड बिनोद मिश्र के तेलय चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने बारी से माल्यार्पण कर अपने दिवंगत महासचिव को याद किया एवं उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।संकल्प सभा में भाकपा माले के चकाई प्रखंड सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पाण्डेय ने काॅमरेड बिनोद मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काॅमरेड बिनोद मिश्र ने कहा था कि जनता के बडे से बडे समस्याओं का समाधान सडकों पर संघर्ष के जरिये हुआ है आज जब देश में अघोषित आपातकाल के जरिये मोदी की हुकूमत ने तमाम लेखकों सच्चे पत्रकारों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं तो वहीं देश में 378दिन तक चलने वाला किसान आन्दोलन ने सरकार को बतला दिया कि जनता के जन सवाल पर जनता के अधिकारों पर जब हमला करोगे तो जनता भी अपने अधिकारों की लडाई से पीछे नहीं हटेगी ।कार्यक्रम को जिला कमिटी सदस्य जयप्रकाश दास, बासुदेव हांसदा, मोहम्मद सलीम अंसारी, ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में शिवन राय, रुपन साह, राजकिशोर किसकू, भैरो सिंह, खुबलाल राणा, एलियास हेमबरम, बाजो ठाकुर, मैनेजर सिंह, फुचन टुडू, विसना मुर्मू, शाहिद अंसारी, हरि पुजहर, सीताराम यादव, नरेश यादव पलटू पासवान, सावित्री देवी, कुसमी देवी, लटटु पंडित समेत बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता नेता मौजूद थे
रिपोर्टर