सड़क घोटाले के आरोपी के घर हुआ कुर्की जब्ती

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना प्रशासन, व झारखंड प्रदेश के जिला पलामू अंतर्गत पाटन थाना प्रशासन द्वारा, संयुक्त रूप से सड़क घोटाले के आरोपी के घर कुर्की जब्ती किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम से मिली जानकारी के अनुसार,  झारखंड प्रदेश के जिला पलामू अंतर्गत पाटन थाना कांड संख्या 69/16दिनांक 05.08.2016 धारा 409/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 के अभियुक्त कैमूर जिला के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ ग्रामवासी अनवर अली अंसारी पिता रहमत अली अंसारी के द्वारा, झारखंड प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना में सड़क की राशि गमन करने के जुर्म में थाना प्रशासन द्वारा, मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी न्यायालय के आदेश के बावजूद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए, माननीय न्यायिक दंडाधिकारी डाल्टेनगंज पलामू प्रथम श्रेणी अमित बंशल द्वारा निर्गत आदेश के तहत आरोपि के घर कुर्की जप्ति किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट