अंग्रेजी साल अलविदा कार्यक्रम के तहत बिहार में मुख्य भोज का किया गया आयोजन

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


रोहतास ।। सासाराम ताराचंडी मंदिर के समीप कोटा घाट स्थित जयप्रकाश नगर में बिहार कि मशहूर भोजन लिट्टी चोखा का भोज कर अंग्रेजी साल को किया गया अलविदा। आपको बताते चलें कि शनिवार के दिन  हाईकोर्ट के अधिवक्ता सह प्रॉपर्टी डीलर जयप्रकाश तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के द्वारा, पुराना वर्ष 2022 अलविदा कार्यक्रम के तहत, ताराचंडी मंदिर के समीप खुले व स्वच्छ वातावरण प्राकृतिक के मनोरम स्थल कोटा घाट स्थित जयप्रकाश नगर में, बिहार के प्रमुख भोजन लिट्टी चोखा का सार्वजनिक भोज का आयोजन कर अंग्रेजी साल 2022 का किया गया विदाई। कहा गया है यदि इंसान का हौसला बुलंद हो तो कामयाबीया कदम चूमती है। अक्सर लोगों द्वारा सुनने को मिलता है कि सरकारी नौकरी पाना और भगवान को पाना बराबर है। पर जयप्रकाश के द्वारा अपनी शिक्षा,लग्न व  परिश्रम की बदौलत कुल पांच सरकारी नौकरियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की अभिलाषा की वजह से छोड़ दिया गया। न्यायप्रिय व समाज की सेवा की अभिलाषा रखते हुए, वकालत का कोर्स किया गया। और इनके द्वारा समाज के सताए हुए मजबूर असहाय लोगों को न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है। साथ ही धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जैनेंद्र तिवारी उर्फ चातर बाबा, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यकारिणी सक्रिय सदस्य रमेश चौबे उर्फ मनोज चौबे, विश्व हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, विश्व हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष रोहतास राकेश कुमार सिंह,वरीय अमीन सुदामा सिंह,घटांव पंचायत पैक्स अध्यक्ष मन्नु सिंह,रीयल स्टेट व्यवसायी गया सिंह,प्रोफेसर संजय तिवारी,शिक्षक संजय पांडेय, शिक्षक रवि प्रकाश तिवारी, अरविंद दुबे, पूर्व मुखिया सुरेंद्र उपाध्याय, चंदन पांडेय, समाज सेवक संतोष यादव के साथ हैं सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट