किसान संघर्ष मोर्चा का बैठक हुआ संपन्न

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला मुख्यालय के खलासपुर बाईपास रोड स्थित राधा कृष्ण पैलेस में  5 फरवरी दिन रविवार को किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुआ संपन्न, सर्वसम्मति से जिला मुख्यालय घेरांव करने का लिया गया निर्णय। आपको बताते चलें कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए, किसानों के हित की मांग करने के उपरांत भी पदाधिकारियों द्वारा मांगों को पूरी नहीं की जाने की स्थिति में। रविवार को किसान संघर्ष समिति कैमूर सह भाजपा किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  विमलेश पांडेय के अध्यक्षता में किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक किया गया। जिसमें किसानों द्वारा एक्सप्रेसवे में जमीन देने के बदले, उचित मुआवजा एवं सड़क के दोनों तरफ सहायक पथ निर्माण की जोर शोर से उठाया गया।बताया गया कि पूर्व में पदाधिकारियों से मांग किया जा चुका है। पर उनके तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं किया गया। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया, कि 8 फरवरी दिन बुधवार को 11:00 बजे दिन में, किसानों को उचित मुआवजा, एवं सड़क के दोनों तरफ सहायक पथ के निर्माण के लिए।जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही जिला पदाधिकारी के द्वारा, मांग मानने तक किसानों का आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। उक्त बैठक में किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्य अनिल सिंह, अमित सिंह, रंजन सिंह, प्रमोद पटेल, निर्मल सिंह, भंसाजी, अनुपम पटेल, संतोष पांडेय, संजय सिंह उर्फ सज्जन सिंह, श्याम नारायण सिंह, राम नारायण सिंह, श्री प्रकाश सिंह, सम्मोहन सिंह, रमाकांत सिंह, छोटू सिंह, गोवर्धन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बनारसी बिन्द, सिपाही पासवान, बबलू सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अजीत कुमार, अरविंद सिंह, संजय राम इत्यादि ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट