
होमगार्ड की महिला पुलिसकर्मी ने एस आई को किया जलील
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 04, 2023
- 191 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी के रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला मुख्यालय सदर थाना अंतर्गत यातायात पुलिस के एसआई को महिला होमगार्ड पुलिस कर्मी ने किया जलील। खबर कैमूर जिले की सदर थाना अंतर्गत यातायात पुलिस कार्यालय का है। विगत सप्ताह में पुलिस दिवस के उपलक्ष में प्रशासन द्वारा पुलिस व पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध के लिए गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया गया पुलिस सप्ताह दिवस के समापन के अवसर पर रक्तदान भी किया गया जिसका की लोगों द्वारा प्रशंसा किया गया।यातायात पुलिस द्वारा भी लोगों यातायात के नियमों को पालन करने हेतु सजग व सचेत किया गया। वही इस विभाग में इस तरह की हरकत प्रशासन की वर्दी को शर्मसार कर रहा है। आपको बताते चलें कि भभुआ सदर थाना परिसर में ही यातायात पुलिस का भी कार्यालय है जहां होमगार्ड महिला पुलिस कर्मी के द्वारा अवकाश की आवेदन पर हस्ताक्षर न करने की वजह से यातायात एस आइ का कालर पकड़कर खिंचने के साथ डीएसपी के पास ले जाने की धमकी देते हुए जूता से मारने की बात करने लगी जिस घटना की वीडियो की आस पास उपस्थित लोगों द्वारा मोबाइल में कैद कर लिया गया। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, की मौके पर उपस्थित कर्मियों द्वारा समझाने का भी प्रयास किया जा रहा है।पर कान में इयरफोन लगाने के कारण वह किसी का बात भी नहीं सुन रही है। और यह स्पष्ट रूप से कह रही है की आप वर्दी पहने हो तो मैं भी वर्दी पहनी हूं मैं कोई आम पब्लिक नहीं हुं। यदि ऐसी हरकत इन कर्मियों द्वारा अपने पदाधिकारियों से किया जा रहा है तो आम जनमानस के साथ ही लोग क्या करती होंगी यह सोचने का विषय है। ऐसे प्रशासनिक विभाग की स्थिति देखा जाए तो यही महसूस हो रहा है, कि मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को विभाग में रखा गया है। क्योंकि विगत 1 माह पूर्व भी होमगार्ड की दो महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सरेआम एक शालीन स्वभाव के उम्र दराज शिक्षक के ऊपर लगातार डंडे का प्रहार किया गया। जिसे जांच के बाद दोषी होमगार्ड की दोनों महिला पुलिस कर्मियों को 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया। इस घटना का भी जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआं सुनील कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा है।
रिपोर्टर