
रामनवमी में हुई हिंसा को लेकर गृह मंत्री का कार्यक्रम निरस्त भाजपा नेताओं ने अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Apr 01, 2023
- 205 views
संवाददाता -: अमित कुमार गुप्ता
रोहतास, बिहार ।। रामनवमी पर्व पर जुलूस के बाद हुई सासाराम में झड़प फायरिंग पत्थरबाजी आगलगी के तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। सम्राट अशोक जयंती समारोह को लेकर 2 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को रद्द होने के बाद भाजपा के लोगों ने रोहतास प्रशासन पुलिस तथा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह ने कहा कि सरकार के इशारे यह सब हो रहा है
डीएम तथा एसपी पुरी तरह घटना रोकने में विफल रहे। भाजपा के सासाराम पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि सरकार के इशारे पर इस तरह का घटना हुआ है। सरकार पूरी तरह बिहार में फेल है। सम्राट अशोक जयंती समारोह के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह का यह पहला आगमन को रद्द करना दुर्भाग्य है।
रिपोर्टर