अचेत अवस्था में मिली महिला की इलाज के दौरान मौत

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के पीछे खेत में अचेत स्थिति में मिली महिला इलाज के दौरान सदर अस्पताल भभुआं में हूई मौत। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड परिसर के पीछे खेत में अचेत अवस्था में अज्ञात महिला  पड़ी हुई थी, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा थानाध्यक्ष को दी गई मौके पर पहुंच थाना अध्यक्ष द्वारा महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा  बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआं के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के क्रम में देर रात महिला की मौत हो गई।  अहले सुबह खबर के माध्यम से परिजनों के द्वारा मृतका की पहचान की गई। मृतका पुष्पा देवी पति अवधेश यादव ग्राम- सिलौटा, थाना- धीना, जिला- चंदौली, उतर प्रदेश के रूप में की गईं, महिला का मायका चांद थाना क्षेत्र के हसरेव में बताया जा रहा है।परिजन सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे जहां अंत्य परीक्षण के बाद शव  परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट