दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता-:  अमित कुमार गुप्ता 


रामपुर, कैमूर ।। रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट पुलिस ने छापेमारी कर दहेज उत्पीड़न मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव से आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस छापेमारी अभियान के नेतृत्व में करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने एवं उनके प्रशासनिक अधिकारियों ने की। छापेमारी दल में पुलिस के द्वारा बहेरी गांव से संयुक्त छापेमारी की गई। इस संबध में करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध दहेज की खातिर अपनी नव विवाहित पत्नी को दहेज की मांग एवं मारपीट कर घर से भगा दिए जाने के आरोप में पीछले चार सालों से फरार चल रहा था। पीड़िता द्वारा करमचट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उक्त मामले में आरोपी पति साल भार से फरार चल रहा था। जबकि इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा पूर्व में भी कई बार प्रयास किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव से गिरफ्तार किया गया है, जहां माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत कारवाई करते हुए आगे की कागजी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इस पुरे मामले में करमचट पुलिस सहित एएसआई सविता देवी, पीएसआई पूजा भारती तथा करमचट पुलिस की टीम की प्रतिनियुक्त की गई थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट