श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कटिहार ।। भारतीय नाई समाज के कटिहार जिलाध्यक्ष सह पूर्णिया प्रमंडल अध्यक्ष प्रो. पवन ठाकुर के पिता अवकाश प्राप्त शिक्षक रामस्वरूप ठाकुर का आकस्मिक निधन उनके आवास पर 12 जुलाई को हुआ। उनके निधन पर  नाई समाज के पदाधिकारी ,सदस्य, जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति जिलाध्यक्ष प्रो. पवन ठाकुर के आवास थाना विहपुर मिल्की में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्व. रामस्वरूप ठाकुर के तैैलीय चित्र पर संयुक्त रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार,पूर्णियाँ प्रमंडल अध्यक्ष प्रो पवन ठाकुर, कटिहार संरक्षक राजेंद्र ठाकुर, पोतन ठाकुर, खगड़िया जिला उपाध्यक्ष कालेश्वर ठाकुर, युवा कोषाध्यक्ष शम्भू ठाकुर,अधिवक्ता सुनील ठाकुर, रतन कुमार ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, शिक्षक अनील ठाकुर, बब्लू ठाकुर, मनोज ठाकुर, सनोज ठाकुर, डॉ राजकुमार ठाकुर, ठाकुर कुमार ठाकुर, पंचलाल ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, नंद पुकार ठाकुर, सिंटू ठाकुर, पिंटू ठाकुर व अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। 

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर ने भी मोबाईल द्वारा प्रो पवन ठाकुर व उनके परिवार से सम्पर्क कर कहा इस दुःख की घड़ी में ईश्वर आपके परिवार को धैर्य  प्रदान करें। साथ ही उनके पिता की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना किये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट