विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन


कैमूर।। भभुआ प्रखंड के सिकठी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरी में दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर दीपोत्सव रंगोली प्रतियोगिता एवं छठ महाव्रत की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई l 

   इस प्रतियोगिता में कक्षा छह,सात और आठ के विद्यार्थियों  ने भाग लिया।  कार्यक्रम की तैयारी  विद्यालय के वरीय शिक्षक सुनील कुमार सिंह के द्वारा किया गया था साथ हीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुरुचरण सिंह, लक्ष्मण राम एवं शिक्षिका मधुरानी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

    रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग सात मे  प्रतिज्ञा कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।  प्रतियोगिता  में जूही कुमारी, प्रतिभा कुमारी,सरोज कुमारी, प्रियांशी कुमारी, सुदर्शन कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय सहित कई बच्चों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट