बड़े ही सादगी व सौहार्दपूर्ण की गई पुलिस निरीक्षक की विदाई

जिला संवादाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी

कैमूर ।। जिला के कुदरा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक संजय कुमार का बड़े ही सादगी और सौभाग्य पूर्ण किया गया विदाई। आपको बताते चले की कुदरा पु.अ.नि. संजय कुमार द्वारा अगस्त 2022 में थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण गया था, जिनके द्वारा अपने कार्यकाल को बखूबी निभाया गया। यदि 4 से 5 वर्षों का कुदरा थाना का विवरण देखा जाए तो कुदरा थाना प्रभारी के रूप में, कोई ऐसा थाना अध्यक्ष अपने कार्य को पूर्ण करते हुए बेदाग छवि के इस थाना से स्थानांतरित नहीं हुए, पर इन समयों में देखा जाए तो यही एक ऐसे थाना अध्यक्ष हुए जो कि अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाते हुए, साफ छवि के साथ पदोन्नति करते हुए, इतने समय तक कार्यकाल संभालने के बाद स्थानांतरित हुए हैं। जिन्हें स्थानांतरित करते हुए साइबर थाना भभुआं में पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यभार सौपा गया है। थाना क्षेत्र की लोगों को माने तो, इनके द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में अपराध पर काफी हद तक नियंत्रित किया जा चुका है। जिनके कार्यकाल से प्रसन्नचित हो विदाई समारोह का आयोजन मोहनियां अनुमंडल पुलिस निरीक्षक रामजी प्रसाद के सानिध्य में कलमकार जैनेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार समय 12:00 बजे थाना परिसर में किया गया। जिसमें कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी व कलमकार महेंद्र प्रसाद द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। उपस्थित महानुभावों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस निरीक्षक के साथ ही उपस्थित गणमान्यों द्वारा संजय कुमार के कार्यकाल की सराहना किया गया। समारोह के संबोधन के क्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार तिवारी, नगर पंचायत कुदरा के नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार उर्फ पिंटू सिंह, के द्वारा संजय कुमार के कार्यों के भूरी भूरी प्रशंसा किया गया। पिंटू सिंह के द्वारा कहा गया कि द्वापर युग में एक संजय थे जिनके द्वारा दिव्य दृष्टि के माध्यम से कुरुक्षेत्र के हर क्रियाकलापों पर निगाह रखा जाता था, वैसे ही इस संजय कुमार के द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र में हर क्रियाकलापों पर निगाह रखा जाता था, साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि इनके स्थान में नए थाना अध्यक्ष संजय कुमार पासी का पदभार ग्रहण करना भी हम लोग के लिए सौभाग्य है, और हम सभी को विश्वास है कि उनके द्वारा भी कार्यक्षेत्र अंतर्गत निगाह रखते हुए, अपने कार्य को बखूबी निभाया जाएगा। वही संजय कुमार के द्वारा कहा गया कि थाना क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधि व मीडिया कर्मियों का भरपूर सहयोग रहा थाना क्षेत्र के सभी हमारे दिलों में बसे हुए हैं और जब भी समय मिलेगा उनकी सेवा करना हमारा सौभाग्य रहेगा। उक्त अवसर पर पंच सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह, पंच सरपंच संघ के जिला सचिव राजेश राम, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, चिलबिली पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद, घटांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मन्नू सिंह, बहेरा पंचायत के मुखिया विनोद कुमार यादव, सकरी पंचायत के मुखिया धनजीत चौधरी, देवराढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह यादव जहानाबाद पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के साथ ही सम्मानित जनप्रतिनिधि, सैकड़ो की संख्या में सम्मानित जनता व थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट