अपराधियों के निशाने पर आभूषण व्यवसाई,घर लौटने के दौरान ठोक दी गोली

बिहार ।। मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।। अपराधियों ने एक अभुषण व्यवसाई को निशाना बनाया है। घर लौटने के दौरान अपराधियों ने ताबरतोड़ फायरिंग की गई हैं।। जिससे मुंह में गोली जा लगी है।। जिसका शहर के मां जानकी अस्पताल में करवाया जा रहा है।

घटना से व्यवसाईयों के बीच दहसत का माहौल कायम हो चुका है। पुरा मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर की है। वही घटना के बारे में बताया जा रहा है । हर रोज की भांति स्वर्ण व्यवसाई धीरज अपने भाई संतोष के साथ एक बाईक पर दुकान बंदकर लौट रहा था। उसी दौरान वारदात को अंजाम देने को लेकर मनिकपुर NH-102 पुल की घात लगाए दो अज्ञात अपराधी बाईक पर सवार होकर इंतजार में थे। वही स्वर्ण व्यवसाई के आते पहले ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल कायम हो गया। एक गोली मुंह में जा लगी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया‌। घायल अवस्था में ही अपनी तत्परता दिखाई और एक घर में दोनों भाई जाकर छिप गए। आवाज लगाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया।। हालांकि लोगों की भीड़ को देखते हुए अपराधी भाग निकले। जिसके बाद संतोष ने मामले की जानकारी परिजन और पुलिस को दी और पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया जहां गोली फंसे होने की वजह से मां जानकी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों की निगरानी में इलाज करवाया जा रहा है। वही अस्पताल चिकित्सक डॉ गौरव वर्मा का कहना है मुंह में गोली लगी हुई है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है। गोली अंदर फंसी हुई है जल्द ही ऑपरेशन द्वारा निकाला जायेगा। वही संतोष कुमार ने बताया देर शाम को बाइक से हमलोग सरैया बाजार में स्थित अपने स्वर्ण दुकान को बंद करके एक साथ घर लौट रहे थे।तो इसी क्रम में बाइक सवार होकर दो की संख्या में पहुंचे अपराधियो ने फायरिंग कर दी जिसके बाद दहशत में दोनो अपनी बाइक लेकर पास के एक घर में जा छिपे। जिसके बाद घर में काफी देर डरे हुए और सहमे हुए छिपे रहे और अपनी जान बचाई। एक गोली मुह में जा लगी है।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट